नोखा: सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का आज वर्चुअल उद्घाटन, मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण; शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन के लिए तैयार मॉडल स्कूल भव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नोखा प्रखंड के गढ़ उच्च विद्यालय का अब सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में उद्घाटन होने जा रहा है. मुख्यमंत्री राज्यस्तरीय समारोह से वर्चुअल माध्यम से इसका लोकार्पण करेंगे. यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जो विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करेगा.

विज्ञापन

Sasaram CM Virtual Inauguration : नोखा प्रखंड के गढ़ उच्च विद्यालय परिसर में विकसित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री बेगूसराय से आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के माध्यम से वर्चुअल करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विद्यालय परिसर में एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा।. इस अवसर पर सांसद, विधायक, बीडीओ शेफाली, जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

Sasaram News : राज्यस्तरीय समारोह से होगा लोकार्पण

राज्य सरकार की योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में एक उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसी क्रम में गढ़ उच्च विद्यालय को स्मार्ट कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, हाई-स्पीड इंटरनेट, स्वच्छ पेयजल, निर्बाध विद्युत व्यवस्था, आधुनिक फर्नीचर, शौचालय तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है. इससे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, तकनीक आधारित और समग्र शिक्षा का लाभ मिलेगा.

आधुनिक सुविधाओं से लैस है विद्यालय

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह मॉडल स्कूल के नोडल पदाधिकारी सुमन कुमार श्रीवास्तव ने बताया की  विभागीय निर्देशों के अनुरूप भवन, कक्षाओं, कार्यालय, कंप्यूटर, इंटरनेट, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, नामपट्ट, दिशा-सूचक संकेतक तथा स्वच्छता सहित सभी आधारभूत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि उद्घाटन के बाद विद्यालय में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी.

सभी तैयारियां पूरी

बीडीओ शेफाली ने बताया कि आदर्श विद्यालय की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शहरों जैसी आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा अपने प्रखंड में ही उपलब्ध होगी. इससे छात्रों के शैक्षणिक स्तर में सुधार होगा और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं व  उच्च शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा.उन्होंने कहा की यह विद्यालय नोखा प्रखंड के शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन