सेंदुआर में छापेमारी, 17 लीटर शराब जब्त, चार गिरफ्तार

Published at :02 Mar 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
सेंदुआर में छापेमारी, 17 लीटर शराब जब्त, चार गिरफ्तार

Sasaram news.थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव में रविवार को शराब धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 17 लीटर महुआ शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

शिवसागर. थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव में रविवार को शराब धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 17 लीटर महुआ शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया. गौरतलब है कि विगत एक सप्ताह पूर्व प्रभात खबर अखबार ने ””””शराब का विरोध किया, तो धंधेबाजों ने स्कूल में जड़ा ताला”””” शीर्षक से प्रमुखता से खबर छापी थी. इसके बाद स्कूल के हेडमास्टर ने थाने में एफआइआर दर्ज करायी थी. इसको लेकर शिवसागर थाने से भारी संख्या में पुलिस बल रविवार को उक्त गांव में पहुंचे. पुलिस को देख गांव में अफरा-तफरी मच गयी. लेकिन, पुलिस बल की संख्या इतनी ज्यादा थी कि धंधेबाज भाग नहीं पाये. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि सेंदुआर गांव निवासी राजेंद्र बिंद, बादल कुमार, रंजन चौधरी व बड्डी थाना क्षेत्र के किरहिरी गांव निवासी श्रवण राम को 17 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में अधिकारियों द्वारा कई बार शराब के धंधे को बंद करने के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक की गयी है. लेकिन, सुधार नहीं होने पर उक्त कार्रवाई की गयी. उक्त गांव पर पुलिस की पैनी नजर है. अगर अभी सुधार नही होता है, तो गांव से धंधेबाजों को चिह्नित कर एफआइआर दर्ज की जायेगी. इसके लिए गांव में टीम को लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन