नाबालिग से शादी रचाने की सूचना पर बिक्रमगंज के शिव मैरेज हॉल में छापेमारी, 16 हिरासत में

Updated at : 07 Apr 2026 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से शादी रचाने की सूचना पर बिक्रमगंज के शिव मैरेज हॉल में छापेमारी, 16 हिरासत में

SASARAM NEWS.शहर के शिवा मैरेज हॉल में मंगलवार की शाम छापेमारी कर पुलिस ने एक नाबालिग की शादी रचाने के मामले में दोनों पक्षों के 16 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार वर पक्ष के लोग मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के विभिन्न गांवों से आये थे.

विज्ञापन

एमपी के रतलाम से बिक्रमगंज आये थे नाबालिग से शादी रचाने, पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों को लिया हिरासत में

पिता ने कहा- मेरी बेटी नाबालिग है, मुझे लड़का पसंद नहीं

लड़का पक्ष के लोगों ने कहा-हम सभी बिक्रमगंज घूमने आये थे

बिक्रमगंज.

शहर के शिवा मैरेज हॉल में मंगलवार की शाम छापेमारी कर पुलिस ने एक नाबालिग की शादी रचाने के मामले में दोनों पक्षों के 16 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार वर पक्ष के लोग मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के विभिन्न गांवों से आये थे. जबकि वधू पक्ष के लोग बक्सर व रोहतास जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं. पुलिस की कार्रवाई में नकद रुपये और गहने जब्त किये गये हैं. जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवा मैरेज हॉल में छापेमारी की. जहां मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के बड़ामदा थाना क्षेत्र के बेलादड़ी गांव निवासी शंकरलाल चौहान, अपने पुत्र कमल चौहान सहित अन्य रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ बिक्रमगंज आये थे. हालांकि सभी आरोपित लगातार यह कहते रहे हैं कि वे बिक्रमगंज घूमने आये थे. लेकिन, वधू पक्ष के पिता ने कहा कि मेरी लड़की नाबालिग है. हम लड़का देखने आये थे. मुझे लड़का पसंद नहीं है. पसंद होने पर शादी की आगे तारीख तय की जाती. दोनों पक्षों की बातों में भिन्नता होने पर पुलिस ने वहां मौजूद 16 से अधिक महिला-पुरुषों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी है. इस संबंध में एसपी रौशन कुमार ने कहा कि अभी जांच की जा रही है.पूछताछ के बाद इसका बुधवार को खुलासा किया जायेगा.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन