Sasaram News : सीबीएसइ नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट को लेकर तैयारी पूरी

Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 8:55 PM

विज्ञापन

मुहार स्थित नारायण वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार से शुरू हो रहे सीबीएसइ नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

सासाराम सदर. जमुहार स्थित नारायण वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार से शुरू हो रहे सीबीएसइ नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले विभिन्न राज्यों से आने वाले लगभग खिलाड़ी पहुंच चुके हैं. आयोजक समिति द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात तक 10 से अधिक राज्यों के खिलाड़ी पहुंच चुके हैं. यह टूर्नामेंट गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित की जायेगी. बता दें कि सीबीएसइ नेशनल 2025 कबड्डी टूर्नामेंट की मेजबानी बिहार को पहली बार मिली है. इसे रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड अंतर्गत नारायण वर्ल्ड स्कूल मेजबानी कर रहा है. टूर्नामेंट के बेहतर आयोजन को लेकर सभी बिंदुओं पर तैयारी हो चुकी है. खिलाड़ियों के रहने से लेकर खाने तक का उचित व्यवस्था की गयी है. खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए टीम गठित कर अलग-अलग जिमेदारी सौंपी गयी है. आज टूर्नामेंट का उद्घाटन होगा. 13 सितंबर की सुबह मार्च पास्ट के साथ कबड्डी प्रतियोगिता शुभारंभ की जायेगी. 17 सितंबर तक आयोजित इस टूर्नामेंट में देश के लगभग 32 राज्य सहित आबूधाबी और कुवैत सहित 800 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे. साथ ही 140 के आसपास विभिन्न टीमों के ऑफिशियल तथा 40 से अधिक रेफरी भी शामिल होंगे. नारायण वर्ल्ड स्कूल की निर्देशिका डॉ मोनिका सिंह ने टूर्नामेंट का आयोजन को लेकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता बिहार में पहली बार हो रही है, जो जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि नारायण वर्ल्ड स्कूल को इस टूर्नामेंट को पूर्ण कराने का जो अवसर मिला है. उसपर हमारा स्कूल खरा उतरने का प्रयास करेगा. खिलाड़ियों के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन