बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर पैतृक गांव कोनार में जश्न, मिठाइयां बांटीं, निकला विजय जुलूस
जश्न मनाते ग्रामीण
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत के बाद उनके पैतृक गांव कोनार में ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर और मजार पर चादर चढ़ाकर खुशी मनाई।
Rohtas News : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत के बाद उनके पैतृक गांव कोनार में जश्न का माहौल है. गांव के लोगों ने मिठाइयां बांटकर, एक-दूसरे को बधाई देकर और विजय जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया. ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया.
गांव की गलियों में गूंजा जीत का जश्न
प्रशांत किशोर की जीत की खबर मिलते ही कोनार गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया. चौक-चौराहों और गलियों में ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी. लोगों का कहना था कि गांव के बेटे की इस सफलता से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है.
बचपन की यादों को किया ताजा
गांव के बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशांत किशोर का बचपन कोनार गांव की इन्हीं गलियों में बीता है. उन्होंने कहा कि बचपन से उन्हें आगे बढ़ते देखा है और आज उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव को गर्व है.
ग्रामीण बोले- गांव के लिए गौरव का पल
ग्रामीण बिनोद पांडेय, शशिकांत पांडेय, रमेश पांडेय, संजय पांडेय, प्रवीन पांडेय, बंटी कुमार सिंह, धीरज पांडेय, हरिओम लाल, राहुल पांडेय, लालू महतो, विभूति नारायण पांडेय और पैक्स अध्यक्ष भास्कर पांडेय सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस जीत ने गांव का सम्मान बढ़ाया है. उन्होंने अपनी शुभकामनाएं भी दीं.
मजार पर चादर चढ़ाकर जताई खुशी
कोनार गांव के नाजिर अंसारी, गुडन अंसारी, सनौवर अंसारी, रमजान अंसारी, इल्ताफ अंसारी सहित मुस्लिम समुदाय के कई लोगों ने जीत की खुशी में मजार पर चादर चढ़ाई और दुआ की. उन्होंने कहा कि गांव के बेटे की सफलता की कामना की थी और जीत मिलने पर अल्लाह का शुक्र अदा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










