सासाराम में 12 अगस्त को होगी स्मिता सॉफ्ट टेनिस सिटी लीग, महिला खिलाड़ियों में दिख रहा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: एबीआर फाउंडेशन स्कूल के सॉफ्ट टेनिस ग्राउंड पर प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान अभ्यास करती खिलाड़ी. | Prabhat Khabar Network

सासाराम के एबीआर फाउंडेशन स्कूल में 12 अगस्त को स्मिता सॉफ्ट टेनिस सिटी लीग का आयोजन होगा। महिला खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन और तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन

Rohtas News : खेलो इंडिया के तहत 12 अगस्त को सासाराम के नेकरा स्थित एबीआर फाउंडेशन स्कूल में आयोजित होने वाली स्मिता सॉफ्ट टेनिस सिटी लीग की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों का चयन, रजिस्ट्रेशन और नियमित प्रशिक्षण एक साथ चल रहा है. आयोजन को लेकर जिले के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

महिला खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ रोहतास के सचिव रमेश मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता एबीआर फाउंडेशन स्कूल के सॉफ्ट टेनिस ग्राउंड पर आयोजित होगी. इसमें मुख्य रूप से महिला खिलाड़ियों के लिए अंडर-15, अंडर-18 और ओपन वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. उन्होंने बताया कि अब तक एक दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है और प्रतियोगिता से पहले प्रतिभागियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण

रमेश मेहता ने बताया कि प्रतिभागियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अभ्यास सत्र के दौरान तकनीकी कौशल, फिटनेस, मैच रणनीति और मानसिक तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

सॉफ्ट टेनिस को मिलेगी नई पहचान

एबीआर फाउंडेशन स्कूल के निदेशक डॉ. पृथ्वी पाल ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं. छात्राओं को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उनमें खेल के प्रति काफी उत्साह है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह सिटी लीग रोहतास जिले में सॉफ्ट टेनिस को नई पहचान दिलाने के साथ महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करेगी.

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ रोहतास और एबीआर फाउंडेशन स्कूल का प्रबंधन संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटा हुआ है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन