रोहतास में पंचायत सचिवों को मिली राहत, DM की अध्यक्षता में ACP-MACP लाभ पर लगी मुहर

Updated:
विज्ञापन

सासाराम में जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 7 पंचायत सचिवों और 2 जनसेवकों को एसीपी/एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

Rohtas News : पंचायती राज विभाग के तहत विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त पंचायत सचिवों को प्रोन्नति से जुड़े वित्तीय लाभ देने के लिए सोमवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पंचायत सचिवों और जनसेवकों के सेवा मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई.

12 पंचायत सचिवों को मिलेगा एसीपी-एमएसीपी का लाभ

जिला पंचायती राज कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कार्यरत 10 पंचायत सचिवों में से सात तथा सेवानिवृत्त सात पंचायत सचिवों में से पांच को द्वितीय एवं तृतीय एसीपी/एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही दो जनसेवकों को भी एसीपी/एमएसीपी का लाभ स्वीकृत किया गया.

सेवा अवधि के आधार पर मिलेगा वित्तीय उन्नयन

जिला प्रशासन ने बताया कि एसीपी/एमएसीपी का लाभ मिलने से पात्र कर्मचारियों को उनकी सेवा अवधि के आधार पर वित्तीय उन्नयन का लाभ प्राप्त होगा. बैठक में सभी मामलों की समीक्षा कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड और निर्धारित पात्रता के आधार पर की गई.

पात्र कर्मियों को मिलेगा नियमानुसार लाभ

जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद संबंधित पंचायत सचिवों और जनसेवकों को नियमानुसार एसीपी/एमएसीपी का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. इससे लंबे समय से लंबित वित्तीय उन्नयन के मामलों का भी निस्तारण होगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन