7वीं राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में रोहतास का दमदार प्रदर्शन, 12 पदक जीतकर बना प्रथम रनर-अप

Updated:
विज्ञापन

रनर अप का सर्टिफिकेट लिए रोहतास जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रतिभागी. | Prabhat Khabar Network

पटना में आयोजित 7वीं स्टेट लेवल योगासन चैंपियनशिप में रोहतास ने 12 पदक जीतकर प्रथम रनर-अप का खिताब हासिल किया। खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर गर्व।

विज्ञापन

Rohtas News : बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पाटलिपुत्र इंडोर कॉम्प्लेक्स, पटना में आयोजित 7वीं स्टेट लेवल योगासन चैंपियनशिप में रोहतास जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम रनर-अप का गौरव हासिल किया. प्रतियोगिता में बिहार के लगभग 28 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया.

12 पदकों के साथ रोहतास ने बढ़ाया जिले का मान

रोहतास जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महासचिव सांवली सिन्हा ने बताया कि जिले के लगभग 30 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 12 पदक अपने नाम किए. प्रतियोगिता में पटना विजेता, रोहतास प्रथम रनर-अप और बेतिया द्वितीय रनर-अप रहा.

खेल महानिदेशक ने किया सम्मानित

रोहतास टीम को प्रथम रनर-अप की ट्रॉफी बिहार के खेल महानिदेशक एवं खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने प्रदान की. उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

सांवली सिन्हा के मार्गदर्शन में मिली सफलता

महासचिव सांवली सिन्हा ने बताया कि इस उपलब्धि में खिलाड़ियों की मेहनत के साथ नियमित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही. प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने टेक्निकल ऑफिसर के रूप में पूरे आयोजन के तकनीकी संचालन की जिम्मेदारी भी निभाई. उन्होंने कहा कि रोहतास में योगासन खेल लगातार लोकप्रिय हो रहा है और खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है.

टीम के साथ रहे पदाधिकारी

प्रतियोगिता के दौरान समाजसेवी एवं जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, रोहतास के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पूरी टीम के साथ मौजूद रहे. वहीं टीम प्रभारी अदिति कुमारी ने खिलाड़ियों के समन्वय और व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन