झौली सब स्टेशन से 45 गांवों में बिजली ठप

SASARAM NEWS.प्रखंड क्षेत्र के संझौली बिजली सब स्टेशन से आपूर्ति होने वाले करीब 45 गांवों में गुरुवार रात से बिजली आपूर्ति ठप है. गुरुवार शाम करीब आठ बजे से बिजली बाधित है, जो शुक्रवार दोपहर चार बजे तक बहाल नहीं हो सकी.
प्रतिनिधि, संझौली प्रखंड क्षेत्र के संझौली बिजली सब स्टेशन से आपूर्ति होने वाले करीब 45 गांवों में गुरुवार रात से बिजली आपूर्ति ठप है. गुरुवार शाम करीब आठ बजे से बिजली बाधित है, जो शुक्रवार दोपहर चार बजे तक बहाल नहीं हो सकी. इस कारण सभी गांव अंधेरे में डूबे रहे. बिजली कटने से लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई घरों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गये, वहीं जलमीनारों का पानी भी खत्म हो गया. अंधेरे में लोगों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी. बिजली विभाग के कनीय अभियंता प्रमोदित रक्त पटेल ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण 33 हजार वोल्ट के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गये हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई है. रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य जारी है. मानव बल की मदद से जल्द आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बाधित थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




