रोहतास पेंशनर्स एसोसिएशन ने भरी हुंकार, सदस्यता विस्तार के साथ पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान पर बना रोडमैप
सासाराम में पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
Rohtas News : पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा, रोहतास की मासिक बैठक मंगलवार को संगठन के अध्यक्ष इंजीनियर उमाशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा सदस्यता विस्तार, पेंशनर्स की लंबित समस्याओं के समाधान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई.
पिछली बैठक की कार्यवाही और आय-व्यय का हुआ अनुमोदन
बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाने से हुई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया. इसके बाद संगठन का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.
सदस्यता अभियान चलाने और संगठन मजबूत करने का निर्णय
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने, सदस्यों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने तथा पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय प्रयास करने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती से पेंशनर्स के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सकेगी.
15 अगस्त, शिक्षक दिवस और अभियंता दिवस होंगे भव्य
बैठक में आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) और 15 सितंबर (अभियंता दिवस) को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. पदाधिकारियों ने इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की.
इन पदाधिकारियों ने रखे अपने विचार
बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर हरिनारायण सिंह, जिला मंत्री चंद्रमा प्रसाद, सम्मानित अध्यक्ष हरिहर प्रसाद सिंह, सहायक जिला मंत्री राजेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष राम आशीष सिंह, प्रो. रामलाल साहा, रामनारायण साह, मिथिलेश कुमार सिंह, रामनाथ सिंह, अवध बिहारी सिंह, भोलाराम, राम जी राम, रामकुमार राम और जगदीश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया.
करीब 50 सदस्यों ने लिया संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
बैठक में करीब 50 सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार करने और पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










