बच्चों के क्रिकेट खेलने से रोकने पर विवाद, पपीता बेचने वाले ने दो भाइयों को मारी गोली और चाकू

Updated:
विज्ञापन
बच्चों के क्रिकेट खेलने से रोकने पर विवाद, पपीता बेचने वाले ने दो भाइयों को मारी गोली और चाकू

SASARAM NEWS.शहर के कबीरगंज मुहल्ले में रविवार की दोपहर करीब तीन बजे मामूली बहस के दौरान एक फल दुकानदार ने चाकू और गोली चला दी, जिसमें दो सगे भाई घायल हो गये.

विज्ञापन

शहर के कबीरगंज मुहल्ले का मामला, हल्की बहस में फल दुकानदार ने चाकू और कट्टे से किया हमला

एक युवक के हाथ में लगी गोली, सदर अस्पताल में इलाज

सासाराम ग्रामीण.

शहर के कबीरगंज मुहल्ले में रविवार की दोपहर करीब तीन बजे मामूली बहस के दौरान एक फल दुकानदार ने चाकू और गोली चला दी, जिसमें दो सगे भाई घायल हो गये.घायलों की पहचान कबीरगंज मुहल्ला निवासी स्व. अब्दुल सत्तार के पुत्र शमी आलम और उनके बड़े भाई मोनहाज आलम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मजार के समीप बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. इसी दौरान शमी आलम अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ वहां पहुंचे थे. उसी मैदान में फल दुकानदार मो अलाउद्दीन उर्फ भोंदा ठेला लगाकर पपीता बेच रहा था. उसने बच्चों को खेलने से मना किया, जिस पर शमी आलम ने कुछ देर खेलने देने का आग्रह किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी. बताया जाता है कि बहस के दौरान फल दुकानदार ने शमी आलम पर चाकू से हमला कर दिया. छीना-झपटी के दौरान शोर सुनकर उनके बड़े भाई मोनहाज आलम मौके पर पहुंचे, जिन पर भी आरोपित ने चाकू चला दिया. इसके बाद आरोपित ने कट्टे से शमी आलम पर गोली चला दी, जो उनके हाथ में लगी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और बच्चे अपने-अपने घरों की ओर भागने लगे. परिजनों ने घायल शमी आलम को तत्काल सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि किसी विवाद को लेकर फल दुकानदार की ओर से गोली चलायी गयी है. पुलिस को सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया था.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन