ePaper

न्यूनतम मजदूरी व पीएफ भुगतान की मांग को लेकर पलदार यूनियन का धरना- प्रदर्शन

Updated at : 23 Feb 2026 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
न्यूनतम मजदूरी व पीएफ भुगतान की मांग को लेकर पलदार यूनियन का धरना- प्रदर्शन

अनिश्चितकालीन हड़ताल से एफसीआइ गोदाम में काम प्रभावित, बीएसडब्ल्यूसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना, शोषण का लगाया आरोप

विज्ञापन

सासाराम ग्रामीण.

एफसीआइ बाजार समिति संघर्षशील पलदार यूनियन के तत्वावधान में सोमवार को बिहार स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन (बीएसडब्ल्यूसी) के अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. इसकी अध्यक्षता ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन (न्यू) के नेता अशोक बैठा ने की. अशोक बैठा ने कहा कि मजदूरों ने एफसीआइ गोदाम में काम बंद कर मैनेजर व ठेकेदार पर मिलकर शोषण करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि लोडिंग व अनलोडिंग कार्य के लिए सरकारी न्यूनतम दर से कम मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है. मजदूरों का पीएफ काटा जा रहा है, लेकिन उसे जमा नहीं किया जा रहा है. पलदार साथियों को इएसआइ पहचान पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि गोदाम में मजदूर नियमावली की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. मजदूरों की मांग उठाने पर अधिकारी कार्यालय छोड़कर चले गये. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा. ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन (न्यू) के जिला सदस्य राहुल सम्राट ने कहा कि एफसीआइ गोदाम में धांधली और मजदूरों के हक की खुलेआम अनदेखी हो रही है. भारत सरकार के निगम में शोषण का खेल जारी है और अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं. इससे मजदूर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. पलदार यूनियन के सदस्यों ने सैकड़ों की संख्या में कार्यस्थल से निकलकर विरोध प्रदर्शन किया. मजदूरों ने 20 वर्षों से लंबित पीएफ बकाया राशि का भुगतान, लोडिंग–अनलोडिंग के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी लागू करने, सभी मजदूरों को इएसआइ कार्ड उपलब्ध कराने, गोदाम में प्रयुक्त सल्फर की गोलियों से बचाव की व्यवस्था, कार्य के दौरान ग्लव्स, जूता, कपड़ा व मेडिकल किट उपलब्ध कराने व एसएफसी मजदूरों से काम कराकर आपसी विवाद उत्पन्न करने की प्रक्रिया बंद करने की मांग की. सभा में राजेश कुमार, अरुण पासवान, सुनील पासवान, गोबर पासवान, पंकज पासवान, शंकर पासवान, मुलायम पासवान, रामदयाल पासवान, गोमो पासवान, दिनेश पाल, बुदन पासवान, ललन पासवान, मनोज पासवान, कर्म सिंह, प्रमोद सिंह, अशोक कुशवाहा, मोटू सोनकर, जमुना सिंह, सरोज कुशवाहा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन