त्रिपुरा व मिजोरम की कला व संस्कृति पर छात्रों ने प्रस्तुत किये रचनात्मक विचार
Published by :Vikash Kumar
Published at :16 Mar 2026 8:49 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS. एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र डालमियानगर में चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रखंड के 19 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कुल 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
विज्ञापन
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत हुई चित्रकला व निबंध लेखन प्रतियोगिता
डालमियानगर.
एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र डालमियानगर में चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रखंड के 19 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कुल 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता का थीम पूर्वोत्तर भारत के राज्य त्रिपुरा और मिजोरम की कला व संस्कृति को दर्शाना था. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह, लेखा सहायक मन्ना बाबू, साहू जैन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डालमियानगर के प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से भावी पीढ़ी पूर्वोत्तर भारत की साझा संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और समृद्ध विरासत से परिचित होती है. प्रतिभागियों को थीम के अनुसार अलग-अलग बैठाकर डेढ़ घंटे का समय देकर प्रतियोगिता संपन्न करायी गयी. समापन के बाद निर्णायक मंडल ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन किया.प्रतियोगिता के परिणाम
निबंध लेखन
प्रथम:
खुशी कुमारी, राम रानी जैन बालिका उच्च विद्यालय.द्वितीय:
पूजा कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय भड़कुडिया (उत्तरी).तृतीय:
मुस्कान कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय डिलियाँ.चित्रकला
प्रथम:
रोहित कुमार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिलियां.द्वितीय (संयुक्त):
नंदनी कुमारी और अनामिका कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय डालमियानगर.तृतीय:
खुशी कुमारी, सुदामा उच्च माध्यमिक विद्यालय सिधौलीप्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




