काराकाट के निरंजनपुर में एक युवक डूबा, शव की खोज में जुटा प्रशासन

काराकाट के निरंजनपुर गांव में बाहा पार करते समय 24 वर्षीय युवक चंदन कुमार गहरे पानी में डूब गया. पुलिस और ग्रामीण शव की तलाश में जुटे हैं.
काराकाट के कच्छवां थाना के निरंजनपुर गांव के बाहा में शुक्रवार को एक 24 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने की खबर है. डूबने वाला युवक 24 वर्षीय चंदन कुमार पिता स्व. बिरदा नंद सिंह का बेटा बताया जाता है.
घटना के बारे में बताया जाता है कि करीब 11 बजे के आस पास खेती के सिलसिले में युवक चंदन कुमार बाहा पार कर रहा था . तभी गहरे पानी में अचानक डूब गया. साथ में दो और लोग बाहा पार कर रहे थे वे भी डूबने लगे लेकिन दोनों लोग किसी तरह बाहा से बाहर निकल गये. लेकिन चंदन कुमार डूब गया. डूबने की खबर सुन ग्रामीण बाहा पर पहुंच कर खोजबीन करने लगे, लेकिन डूबे युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है. ग्रामीण बाहा में शव को ढूंढने में लगे हुए हैं. पुलिस प्रशासन भी शव के खोजबीन में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










