चेनारी : जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त व स्थानांतरित चार कर्मियों की हुई विदाई, अंगवस्त्र व बुके से किया गया सम्मानित

सेवानिवृत कर्मियों को अंग वस्त्र देते कार्यपालक व सहायक अभियंता | Prabhat Khabar Network
जल संसाधन विभाग के भीतरी बांध कार्यालय में सेवानिवृत्त और स्थानांतरित हुए चार कर्मियों को भावुक विदाई दी गई. अंगवस्त्र, बुके और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया.
जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, दुर्गावती बांध प्रमंडल-1 भीतरी बांध कार्यालय में शुक्रवार को सेवानिवृत्त एवं स्थानांतरित कर्मचारियों के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में वर्षों तक विभाग की सेवा देने वाले दो कार्यालय परिचारियों के सेवानिवृत्त होने तथा दो निम्न वर्गीय लिपिकों के स्थानांतरण पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. समारोह का माहौल भावुक होने के साथ-साथ आत्मीयता और सम्मान से ओत-प्रोत रहा.
समारोह में कार्यालय परिचारी लखराजों कुंवर एवं ईश्वरदयाल चेरो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. वहीं स्थानांतरित निम्न वर्गीय लिपिक मोहम्मद सलीम एवं अरविंद कुमार उपाध्याय को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दी गईं. इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार एवं सहायक अभियंता दिव्यांशु कुमार ने चारों कर्मियों को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया.
उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति और स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन अपने कार्य, अनुशासन और व्यवहार से जो पहचान बनाई जाती है, वह हमेशा याद रहती है. विभाग को चारों कर्मियों की सेवाओं पर गर्व है और उनका योगदान आने वाले कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा.
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि लखराजों कुंवर और ईश्वरदयाल चेरो ने अपने लंबे सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्यालय की सेवा की. वहीं मोहम्मद सलीम और अरविंद कुमार उपाध्याय ने प्रशासनिक कार्यों को कुशलतापूर्वक संपादित कर विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाया. उनके सरल स्वभाव, समयपालन और सहयोगी व्यवहार की सभी ने सराहना की.
अपने संबोधन में सम्मानित कर्मियों ने विभाग में बिताए वर्षों की यादों को साझा करते हुए कहा कि इस कार्यालय में उन्हें हमेशा परिवार जैसा स्नेह और सहयोग मिला. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा. समारोह के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने चारों सम्मानित कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की.
इस मौके पर कनीय लेखा लिपिक धनंजय कुमार, कृष्ण सिंह, अनिल सिंह कनीय अभियंता नेहा यादव, आनंद कुमार महेंद्र कुमार, श्याम सुंदर सिंह विश्वनाथ सिंह, रामेश्वर चेरो, प्रमिला देवी शिवनाथ चेरो सहित कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










