Bihar News: तबादला नहीं होने से परेशान शिक्षक ने की आत्महत्या, स्कूल से तीन किमी दूर जाते थे बनाने हाजिरी
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 28 Nov 2024 9:34 AM
सुसाइड की सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार के सासाराम जिले में एक शिक्षक ने खुदकुशी सिर्फ इसलिए कर लिया है कि उसे हर दिन स्कूल से तीन किमी दूर ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए कैमूर पहाड़ी पर जाना पड़ता था.
Bihar News: बिहार के सासाराम जिले एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा आत्महत्या करने की दुखद घटना सामने आई है, जहां पर एक शिक्षक ने तबादला नहीं होने पर सुसाइड कर ली है. पीपरडीह स्कूल के शिक्षक की लाश कैमूर पहाड़ी पर मिली थी. मृतक की पहचान कैमूर पहाड़ी पर स्थित पीपरडीह स्कूल के शिक्षक घनश्याम जयसवाल के रूप में की गयी है. शिक्षक मूलरूप से वाराणसी का रहने वाला था. शिक्षक की संदेहास्पद मौत मामले में शिक्षक की मां नीलम देवी ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि मेरा बेटा का तबादला नहीं होने से परेशान होकर आत्महत्या की है.
डिप्रेशन में था शिक्षक
शिक्षक की मां ने पुलिस को बताया कि स्कूल में किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं होने के कारण वह नौकरी छोड़ना चाहता था. अक्सर फोन पर यही कहता था कि मेरा अब ट्रांसफर हो जाएगा. लेकिन ट्रांसफर किसी कारणवश रुक गया, जिसके कारण वह डिप्रेशन में चला गया था. मृतक शिक्षिक घनश्याम मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले माता-पिता के इकलौते पुत्र थे. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक स्कूल में ही रहते थे. उपस्थिति बनाने के लिए उसे हर दिन तीन किमी दूर डबुआ घाट पर जाना पड़ता था.
घटना की जांच में जुटी पुलिस
शिक्षक मिलनसार था. उसका गांव के लोगों से काफी मधुर संबंध था. जंगल में रहने के कारण वह दुखी था. हालांकि शिक्षक आत्महत्या किया है या हत्या की गयी है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. बतादें कि शिक्षक का शव डबुआ मोड़ के सामने पहाड़ पर एक पेड़ पर रस्सी से लटकता हुआ मिला था. वह 2022 से ही पीपरडीह स्कूल में पढ़ा रहे थे. अभी अविवाहित थे. पीपरडीह में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने से पीपरडीह स्कूल में कार्यरत शिक्षक पहाड़ पर ऑनलाइन उपस्थिति बनाने गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










