नाराज होकर घर से निकला मुजफ्फरपुर का युवक मिला

Updated at : 13 Jun 2024 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
नाराज होकर घर से निकला मुजफ्फरपुर का युवक मिला

सासाराम आरपीएफ ने गुरुवार को घर से नाराज होकर निकले युवक को रेलवे स्टेशन से बरामद किया. युवक मुजफ्फरपुर जिले के कांतिपुरी निवासी मनीष ठाकुर का 19 वर्षीय बेटा ऋषभ कुमार बताया जा रहा है.

विज्ञापन

सासाराम ग्रामीण. सासाराम आरपीएफ ने गुरुवार को घर से नाराज होकर निकले युवक को रेलवे स्टेशन से बरामद किया. युवक मुजफ्फरपुर जिले के कांतिपुरी निवासी मनीष ठाकुर का 19 वर्षीय बेटा ऋषभ कुमार बताया जा रहा है. इसकी जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने दी. किसी कारण से युवक घर से नाराज होकर निकल गया था. सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से प्राप्त रेल मदद शिकायत संख्या -2024061210907 के अनुपालन में ऑन ड्यूटी अधिकारी एएसआइ आरके पांडेय ने स्टाफ के साथ कार्रवाई करते हुए एससी डीडीयू से प्राप्त फोटो के आधार पर युवक की सभी प्लेटफाॅर्मों पर खोजबीन की. इस दौरान प्लेटफाॅर्म संख्या तीन पर पूर्वी छोर पर युवक बैठा हुआ पाया गया. उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ऋषभ कुमार बताया. तभी युवक का फोटो शिकायतकर्ता को भेज कर सत्यापन किया गया. फोटो को देख शिकायतकर्ता द्वारा अपने बेटे की पुष्टि की गयी. इसके उपरांत ऋषभ कुमार को काउंसलिंग करते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर सुरक्षित बैठाया गया. सूचना पर पहुंचे परिजन को उसे सुपुर्द किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन