नाइट क्रिकेट रोहतास कप में मोथी टीम विजेता

Updated:
विज्ञापन
नाइट क्रिकेट रोहतास कप में मोथी टीम विजेता

SASARAM NEWS.दावथ प्रखंड के मध्य विद्यालय मलियाबाग परिसर में बुधवार रात नाइट क्रिकेट रोहतास कप ग्रामीण मैच 2026 का आयोजन किया गया.टूर्नामेंट का उद्घाटन राजद के प्रदेश युवा नेता सह दिनारा विधानसभा प्रत्याशी राजेश यादव ने किया.

विज्ञापन

16 टीमों ने लिया भाग, फाइनल में जमसोना टीम को हराया

सूर्यपुरा.

दावथ प्रखंड के मध्य विद्यालय मलियाबाग परिसर में बुधवार रात नाइट क्रिकेट रोहतास कप ग्रामीण मैच 2026 का आयोजन किया गया.टूर्नामेंट का उद्घाटन राजद के प्रदेश युवा नेता सह दिनारा विधानसभा प्रत्याशी राजेश यादव ने किया. इस अवसर पर पप्पू यादव उर्फ राजा कुमार, अमरेंद्र पटेल, बीडीसी राजेश यादव, विकेश कुमार, ओपी, सिंटू सोनी, ओमप्रीत, रोहित यादव और नंद जी कुमार सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे.आयोजक रंजन यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले में भोजपुर की मोथी टीम ने रोहतास की जमसोना टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया.फाइनल मैच के बाद हरिओम कुमार को मैन ऑफ द मैच और रूपक कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. विजेता टीम को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई.अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में उत्साह बढ़ाने का कार्य करते हैं.इस दौरान मैट्रिक 2026 के मेधावी छात्रों हिमांशु पटेल, सूरज कुमार और शुभम कुमार को प्रखंड व पंचायत स्तर पर टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन