मोबाइल हैक कर फर्जी आईडी से बदनाम करने का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

दिनारा में युवती का मोबाइल हैक कर फर्जी आईडी से अश्लील फोटो वायरल करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।
Sasaram News : दिनारा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने मोबाइल हैक कर ब्लैकमेल करने और जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के आवेदन पर दिनारा थाना में कांड दर्ज कराई गई है. पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले वह फार्म भरवाने के लिए कोचस स्थित एक साइबर दुकान पर गई थी. इसी दौरान आरोपी युवक ने उसका मोबाइल हैक कर लिया और उसकी निजी जानकारियां चुरा लीं. आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी बनाई. इन आईडी से पीड़िता की अश्लील और एडिटेड तस्वीरें तथा वीडियो बनाकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और अन्य लोगों को भेजना शुरू कर दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










