शिक्षक गोलीकांड में नाबालिग आरोपित धराया, बाइक भी जब्त

Updated:
विज्ञापन
शिक्षक गोलीकांड में नाबालिग आरोपित धराया, बाइक भी जब्त

SASARAM NEWS.शिक्षक गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपित को विधि निरुद्ध कर लिया है. आरोपित को रविवार रात पीरो थाना क्षेत्र के एक गांव से पकड़ा गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दिनारा शिक्षक गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपित को विधि निरुद्ध कर लिया है. आरोपित को रविवार रात पीरो थाना क्षेत्र के एक गांव से पकड़ा गया. साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बीते बुधवार को प्राथमिक विद्यालय हरिवंशपुर के विशिष्ट शिक्षक संतोष कुमार सिंह पर उस समय हमला किया गया था, जब वे विद्यालय जा रहे थे. राजपुर-सोनवर्षा पुल के पास तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की थी, लेकिन चारों बार मिसफायर होने से उनकी जान बच गयी थी. इस मामले में पीड़ित शिक्षक ने तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग आरोपित को हिरासत में लेकर विधि निरुद्ध किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये नाबालिग को आवश्यक कार्रवाई के लिए किशोर न्यायालय परिषद में भेज दिया गया है. वहीं, घटना में प्रयुक्त करिज्मा बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन