ePaper

नुक्कड़ नाटक से सफाई अपनाने का दिया संदेश

Updated at : 22 Jul 2025 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक से सफाई अपनाने का दिया संदेश

गर पंचायत के विभिन्न वार्डों व चौक चौराहों पर नगर पंचायत की ओर से सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ कार्यक्रम को ले नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगरवासियों को जागरूक किया जा रहा हैं

विज्ञापन

नासरीगंज. नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों व चौक चौराहों पर नगर पंचायत की ओर से सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ कार्यक्रम को ले नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगरवासियों को जागरूक किया जा रहा हैं. उक्त नुक्कड़ नाटक का आयोजन महावीर मंदिर, थाना मोड़ वार्ड चार, पोस्टल रोड वार्ड एक और दो, वार्ड तीन सुलेमान मिल के समीप सहित अन्य जगहों पर किया गया. उक्त नाटक के माध्यम से स्वच्छता साथियों ने नगर को साफ सुथरा रखने व सफाई को अपनाने व बीमारियों से दूर रहने का संदेश नृत्य, गीत संगीत के माध्यम से दिया. इस अवसर पर उपस्थित नगर स्वच्छता पदाधिकारी सोनी राज ने बताया कि समस्त नगर में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ कार्यक्रम के माध्यम से नगर पंचायत द्वारा नगरवासियों को जागरूक किया जा रहा है. उक्त नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगरवासियों को सफाई अपनाने का संदेश दिया जा रहा है. नगर इओ विकास कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम नगर के सभी वार्डों में आयोजित किया गया. मौके पर प्रभारी प्रधान लिपिक राम बाबू प्रसाद, स्वच्छता साथी, नाटक मंडली के महिला पुरुष सदस्य व यंत्र वादक समेत नगर वासी उपस्थित थे. :::::::::सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ कार्यक्रम के तहत नगरवासियों को किया जागरूक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन