जिले में 98 प्रतिशत लोगों ने खायी फाइलेरियारोधी दवा

Updated at : 16 Mar 2026 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में 98 प्रतिशत लोगों ने खायी फाइलेरियारोधी दवा

SASARAM NEWS.जिले में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान के तहत 10 प्रखंडों के 11 इम्प्लीमेंटेशन यूनिट में फाइलेरियारोधी दवा का वितरण किया गया. जिले के करीब 17 लाख योग्य व्यक्तियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया था.

विज्ञापन

जिले के करीब 17 लाख लोगों को दवा खिलाने का था लक्ष्य, 16.50 लाख से अधिक को दी गयी खुराक

सासाराम ऑफिस.

जिले में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान के तहत 10 प्रखंडों के 11 इम्प्लीमेंटेशन यूनिट में फाइलेरियारोधी दवा का वितरण किया गया. जिले के करीब 17 लाख योग्य व्यक्तियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया था. जिला प्रशासन ने योजनाबद्ध तरीके से अभियान संचालित किया और लक्ष्य के अनुरूप 98 प्रतिशत लोगों को दवा का सेवन कराया गया. कुल 16.50 लाख से अधिक लोगों को दवा खिलायी गयी. अभियान के दौरान 14 दिनों तक घर-घर जाकर दवा वितरित की गयी और फिर बूथ संचालित कर शेष लोगों तक पहुंच बनायी गयी. इसके अलावा, 5 से 13 मार्च तक मॉप-अप राउंड आयोजित कर दवा खाने से इनकार करने वालों को भी दवा दी गयी. सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन ने बताया कि जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक स्वास्थ्य पदाधिकारी और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया, जिससे जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान से लोगों को बताया गया कि फाइलेरिया से सुरक्षित रहने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका फाइलेरियारोधी दवा का सेवन करना है. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने बताया कि अभियान से पहले सटीक माइक्रोप्लान तैयार किया गया और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन टीम को प्रशिक्षित किया गया. अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी घर न छूटे और लक्षित आबादी शत-प्रतिशत दवा का सेवन करे. पिरामल फाउंडेशन और सिफार की टीमों ने भी दवा खिलाने और इनकार करने वालों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.इस प्रकार जिले में एमडीए अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन