sasaram News : शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली तीन महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

राज्य के बाहर के पुरुषों से फर्जी तरीके से शादी कर बनाती थीं अपना शिकार, पुलिस ने इनके पास नकद सहित आभूषण व मोबाइल किया बरामद
डेहरी नगर.
फर्जी तरीके से शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में ठगी करने वाले तीन महिलाओं व दो पुरुष सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी पांचों गिरफ्तार आरोपित रोहतास जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. सभी आरोपित राज्य से बाहर के पुरुषों को फर्जी तरीके से शादी करवा कर अपना शिकार बनाते थे. पुलिस ने ठगों के पास से नकद, सोने-चांदी का आभूषण व मोबाइल फोन बरामद किया है. इस मामले में एएसपी सह एसडीपीओ वन अतुलेश झा ने शनिवार को नगर थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. एएसपी ने बताया कि दो जनवरी को आसूचना प्राप्त हुई कि राज्य से बाहर के पुरुषों का फर्जी तरीके से शादी करवा कर उनसे करीब 1.40 लाख रुपये नकद, एक मंगलसूत्र, बिछिया, पायल, नथनी व साड़ी ठग कर तीन महिलाएं व दो पुरुष फरार हो गये हैं. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कंडो के उद्भेदन के लिए उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. इसमें डीआइयू के अलावा छापेमारी टीम पुलिस अवर निरीक्षक चंद्राहंस कुमार, अलका सोनी आदि को शामिल किया गया. गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए करगहर थाना क्षेत्र के गोरी गांव निवासी स्वर्गीय बबन पटेल की 23 वर्षी बेटी जया कुमारी, लालबाबू पासवान की पत्नी 24 वर्षीय रागिनी देवी उर्फ झुनी देवी को विधिवत अभिरक्षा में लिया गया. अभीरक्षा में रागिनी देवी से पूछताछ करने पर कांड का खुलासा किया. उसने बताया कि इनका एक गिरोह है. इसमें हम दोनों के अलावा आयरकोठा थाना क्षेत्र के दारा पासवान की 52 वर्षीय पत्नी धर्मशिला देवी, करगहर थाना क्षेत्र के गोरी गांव निवासी स्वर्गीय बबन पटेल के 18 वर्षीय बेटे अभिषेक पटेल, नगर थाना क्षेत्र के एनिकट निवासी बबन सेठ के 20 वर्षीय बेटे श्रवण कुमार शामिल हैं.उम्र दराज पुरुषो को बनाती थी अपना शिकारएएसपी ने बताया कि ये लोग शादी का झांसा देकर राज्य से बाहर के ऐसे पुरुषों को निशाना बनाती थी. जिनकी उम्र ज्यादा हो गयी हो और उसकी शादी नहीं हो रही हो. वैसे पुरुषों से ये लोग गिरोह में शामिल लड़की जया कुमारी पटेल से फर्जी तरीके से शादी करवा देते थे और उनसे शादी के नाम पर मोटे रकम लेकर शादी के बाद वहां से फरार हो जाते थे. रागिनी देवी निशान पर इनके अलावे इस गिरोह के जया कुमारी पटेल, धर्मशिला देवी, अभिषेक पटेल, श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पुरुष-महिलाओं के पास से ठगी के 1.40 लाख रुपये में से 1,32,850 रुपये नगद, पायल, बिछिया, सोने का मंगलसूत्र, सोने का नथनी, दो एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




