सासाराम न्यूज: दावथ में सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

मृतक जितेंद्र कुमार की फाइल फोटो
Sasaram News: सासाराम जिले के दावथ थाना क्षेत्र के पन चक्की गांव के पास डुमराव लाइन नहर रोड पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक जितेंद्र सिंह के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार की दोपहर में शव परिजनों को सौंप दिया.
Sasaram News(मनोज कुमार सिंह): दावथ थाना क्षेत्र के उसरी पंचायत अंतर्गत केदार चवरी गांव के वृद्ध पिता कृष्णा सिंह ने सड़क दुर्घटना में अपने मृतक नौजवान बेटे जितेंद्र का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे. जिससे वहां मौजूद सभी ग्रामीणों का कलेजा फट गया. बता दे कि दावथ थाना क्षेत्र के पन चक्की गांव के पास डुमराव लाइन नहर पथ पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.
पन चक्की गांव के पास हुई घटना
दावथ थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरी पंचायत के मुखिया संजय सिंह ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के अहीर चवरी गांव निवासी 29 वर्षीय जितेंद्र कुमार शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे अपनी बाइक से कोआथ बाजार से घर लौट रहे थे. तभी डुमराव लाइन नहर के बिक्रमगंज- परमडीह पथ पर पन चक्की गांव के सामने दूसरी दिशा से तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने मृतक जितेंद्र सिंह के बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला.
जिसमें बाइक सवार जितेंद्र कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
डॉक्टर ने जितेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया
घटना की सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए दावथ के सीएचसी लाए. वहीं जख्मी के गांव में घटना की सूचना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया. जहां जांच के क्रम में डॉक्टर ने जितेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया. उसके बाद सूचना पाकर एसएचओ मनीष कुमार पंजियारा ने शव का पंचनामा तैयार कर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा.
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी सुनीता देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी. वहीं मृतक के एक बेटी और दो बेटा हैं. सबसे बड़ी बेटी मुन्नी कुमारी 6 वर्ष का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. उसके दो बेटे में एक 4 वर्ष का है. जबकि छोटा बेटा मात्र सात महीने का है. उसे क्या पता कि उसके सर से बाप का साया उठ गया. मृतक की पत्नी को गांव की महिलाएं संभालने में लगी हैं.
क्षेत्र में शोक का माहौल
घर के परिजनों की रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी काफी मर्माहत हैं. वहीं घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है. शनिवार को सभी के घरों के चूल्हे बंद रहे. वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार की दोपहर में शव परिजनों को सौंप दिया. मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार बक्सर के चरित्रवन में किया. कृष्णा सिंह के पांच पुत्रों में सबसे बड़ा बेटा मृतक जितेंद्र कुमार ही थे. अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार टूट गया है.
Also Read: 60 घंटे के बाद पुलिस ने 4 सिरकटी लाश मामले का किया खुलासा, आरोपित गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










