60 घंटे में बाद पुलिस ने 4 सिरकटी लाश मामले का किया खुलासा, आरोपित गिरफ्तार
Published by : Sakshi kumari Updated At : 16 May 2026 2:39 PM
आरोपित के घर पहुंची पुलिस की तस्वीर
रामगढ़ थाना क्षेत्र में 60 घंटे के भीतर दुर्गावती नदी व अभैदे नहर से दो सूटकेस और दो बोरियों में निर्मम तरीके से फेंके गए सिरकटी शव मामले का कैमूर पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है.
Kaimur News: (रामगढ़ से रंजय जायसवाल) रामगढ़ थाना क्षेत्र में 60 घंटे के भीतर दुर्गावती नदी और अभैदे नहर से दो सूटकेस और दो बोरियों में निर्मम तरीके से फेंके गए सिरकटी शव मामले का कैमूर पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. मामले में गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस अब कटे हुए सिर और हत्या में प्रयुक्त औजार की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
60 घंटे के बाद पुलिस का खुलासा
शनिवार को पुलिस टीम आरोपित को लेकर दुर्गावती नदी, पेट्रोल पंप के समीप इलाके तथा डहरक गांव पहुंची. जहां सिल किए गए कृष्ण मुरारी गुप्ता के घर के आसपास भी गहन जांच पड़ताल की गई. पुलिस नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंके गए थे, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.
सिर और हथियार खोज रही पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हरिमोहन शुक्ला और डीएसपी प्रदीप कुमार लगातार जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं.जिसके आधार पर घटना में प्रयुक्त हथियार और कटे हुए सिर की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है.
Also Read: भभुआ में चार लोगों के सिरकटी लाश कांड में बड़ा खुलासा, इन पर पुलिस को शक, घर को किया गया सील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










