हिमाचल में सड़क हादसे में कैमूर के युवक की मौत, काम से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस जांच में जुटी

Author Mainuudin sah|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद गांव पहुंचा शव

युवक की मौत के बाद गांव पहुंचा शव

हिमाचल प्रदेश में ड्यूटी से लौट रहे कैमूर जिले के 28 वर्षीय प्रदुमन राजभर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. उनका शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

Himachal Road Accident Kaimur Youth : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के ढढ़हर गांव निवासी 28 वर्षीय प्रदुमन राजभर की हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे में मौत हो गई. रविवार को जैसे ही एंबुलेंस से उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

Kaimur News : काम से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार प्रदुमन राजभर हिमाचल प्रदेश की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे. ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने कमरे की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्रदुमन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया. हालांकि गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर परिजन हिमाचल पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को एंबुलेंस से गांव लेकर आए.

शव पहुंचते ही गांव में छा गया मातम

रविवार को शव के गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. महिलाओं की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया और वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं. आसपास के ग्रामीण और रिश्तेदार शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे, लेकिन परिजनों का दुख कम नहीं हो सका.


विज्ञापन
Mainuudin Sah

लेखक के बारे में

By Mainuudin Sah

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन