कैमूर में पिस्टल लहराने की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, जांच में असली हथियार नहीं, बल्कि मिला लाइटर गन

छापेमारी में बरामद लाईटर गन और छापेमारी में शामिल पुलिस
कैमूर में सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी. जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसने लोगों को भ्रमित कर दिया. जानिए पूरी कहानी.
Kaimur Police Raid : कैमूर के भगवानपुर में सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने की सूचना मिलने के बाद रविवार की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के खीरी बाजार स्थित एक घर में पुलिस ने छापेमारी की. हालांकि जांच के दौरान असली हथियार नहीं, बल्कि पिस्टल जैसा दिखने वाला एक लाइटर गन बरामद हुआ.
भारी पुलिस बल के साथ हुई छापेमारी
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तीन सरकारी वाहनों के साथ मौके पर पहुंची. इस दौरान सब इंस्पेक्टर सह एएलटीएफ प्रभारी अभय कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी, पुरुष और महिला जवान मौजूद थे. पुलिस ने खीरी गांव निवासी रसिद मियां के घर में सघन तलाशी अभियान चलाया.
Kaimur News : जांच में निकला खिलौना पिस्टल
काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद पुलिस को एक प्लास्टिक का लाइटर गन मिला, जो देखने में पिस्टल जैसा था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि यह असली हथियार नहीं, बल्कि एक खिलौना है, जिसे ऑनलाइन मंगाया गया था.
Instagram Video Viral : रील बनाने के लिए करता था इस्तेमाल
घरवालों के अनुसार, युवक नौशाद मियां सोशल मीडिया पर रील बनाता है और उसके हजारों फॉलोअर्स हैं. वह इसी लाइटर गन का उपयोग वीडियो बनाने में करता था, जिससे लोगों को भ्रम हो गया.
पुलिस जांच जारी
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. संतुष्टि के लिए संबंधित युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि बरामद वस्तु लाइटर गन है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले कंटेंट की सच्चाई और उसके प्रभाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भ्रामक या डर पैदा करने वाले कंटेंट से बचें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










