भभुआ मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, कोर्ट के वारंट पर दो आरोपित गिरफ्तार

Author Birju prasad|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद में विधायक से मारपीट मामले के दो वारंटी गिरफ्तार

गिरफ्तार वारंटी | Prabhat Khabar Network

कैमूर जिले में भभुआ विधायक भरत बिंद के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है. यह घटना भूमि विवाद से जुड़ी थी.

विज्ञापन

Bharat Bind Assault Case : कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में भभुआ विधायक भरत बिंद के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर चांद पुलिस ने सिलौटा गांव से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है.

Kaimur News : कोर्ट के आदेश पर हुई गिरफ्तारी

चांद थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में सिलौटा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह यादव और विजय बहादुर उर्फ गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपित बिहारी यादव के पुत्र बताए गए हैं. गिरफ्तारी के बाद दोनों को विधिसम्मत कार्रवाई के तहत न्यायालय भेज दिया गया.

भूमि विवाद के दौरान हुई थी मारपीट

पुलिस के अनुसार मामला भूमि विवाद से जुड़ा है. विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. इसी घटना के दौरान भभुआ विधायक भरत बिंद के साथ भी मारपीट की गई थी. घटना के बाद दर्ज प्राथमिकी के आधार पर न्यायालय से दोनों आरोपितों के खिलाफ वारंट जारी हुआ था.

पुलिस बोली- जांच और कानूनी कार्रवाई जारी

चांद थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है.


विज्ञापन
Birju Prasad

लेखक के बारे में

By Birju Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन