कैमूर: भभुआ में जायका रेस्टोरेंट से रंगदारी और तोड़फोड़ के आरोपी अभिषेक गोंड़ ने कोर्ट में सरेंडर किया, पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी

Updated:
विज्ञापन

भभुआ के जायका रेस्टोरेंट में रंगदारी और तोड़फोड़ मामले का मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार गोंड़ आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. पुलिस ने उसे न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Kaimur Crime News : भभुआ शहर के वार्ड संख्या 12 स्थित जायका रेस्टोरेंट में रंगदारी वसूली, धमकी और तोड़फोड़ के मामले में नामजद आरोपी अभिषेक कुमार गोंड़ ने आखिरकार पुलिस दबाव के आगे झुकते हुए न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, जायका रेस्टोरेंट के संचालक जयप्रकाश गुप्ता ने 1 जुलाई को भभुआ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि अभिषेक कुमार गोंड़ रेस्टोरेंट से अक्सर खाना पैक कराता था, लेकिन पूरा भुगतान नहीं करता था. जब इस बात का विरोध किया गया तो उसने फोन पर धमकी दी.

Kaimur News : पिस्टल लेकर पहुंचा और की तोड़फोड़

आरोप है कि बाद में अभिषेक गोंड़ पिस्टल लेकर रेस्टोरेंट पहुंचा. उसने संचालक को बाहर बुलाकर गाली-गलौज की और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.

कैमूर की सभी खबरें यहां पढ़ें

Bhabhua Police: पुलिस दबाव के बाद किया सरेंडर

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही थी. गिरफ्तारी का दबाव बढ़ता देख आरोपी ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी

मामले के अनुसंधानकर्ता रवि कुमार ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इलाके में चर्चा का विषय बना मामला

घटना के बाद से यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे.

Also Read: कैमूर: चांद थाना क्षेत्र में तस्करी मामले में कुर्की वारंटी गिरफ्तार, यूपी बॉर्डर से करता था तस्करी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन