कैमूर: मरहिया मोड़ पर सड़क हादसे में घायल अज्ञात युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
फोटो.पोस्टमार्टम से पूर्व अज्ञात शव का पंचनामा करती पुलिस | Prabhat Khabar Network
भभुआ के मरहिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल एक अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।
Kaimur News : दुर्गावती प्रखंड के मरहिया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अज्ञात युवक की भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया था.
आपके शहर में
देर रात सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला था युवक
दुर्गावती थाना के एएसआई परशुराम कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात मरहिया मोड़ के पास युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल दुर्गावती सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया.
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
भभुआ सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में युवक का इलाज चल रहा था. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर दुर्गावती पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की.
अब तक नहीं हो सकी मृतक की पहचान
एएसआई परशुराम कुमार के अनुसार, मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया है. शव को फिलहाल सुरक्षित रखा गया है.
आसपास के थानों से संपर्क कर रही पुलिस
पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क कर रही है. साथ ही हादसे में युवक के घायल होने की परिस्थितियों की भी जानकारी जुटायी जा रही है. पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचायी जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए