मलियाबाग कांड: एफएसएल टीम ने मैरेज हॉल से जुटाये साक्ष्य, जांच के बाद फिर किया गया सील

Published by :Vikash Kumar
Published at :25 Apr 2026 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
मलियाबाग कांड: एफएसएल टीम ने मैरेज हॉल से जुटाये साक्ष्य, जांच के बाद फिर किया गया सील

SASARAM NEWS.दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग स्थित सील प्रकाश मैरेज हॉल में संचालित देह व्यापार मामले की जांच अब फिर से शुरू हो गयी है. शनिवार को पटना से आयी विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार की ओर से नियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में मैरेज हॉल पहुंचकर वहां से संदिग्ध सामग्रियों को संग्रह किया और जांच के लिए अपने साथ ले गयी.

विज्ञापन

आपत्तिजनक स्थिति में 82 जोड़ों के पकड़े जाने के मामले में फिर सक्रिय हुई जांच टीम

तीन मंजिला भवन से मिले साक्ष्यों का वैज्ञानिक परीक्षण, न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई

सूर्यपुरा/दावथ.

दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग स्थित सील प्रकाश मैरेज हॉल में संचालित देह व्यापार मामले की जांच अब फिर से शुरू हो गयी है. शनिवार को पटना से आयी विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार की ओर से नियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में मैरेज हॉल पहुंचकर वहां से संदिग्ध सामग्रियों को संग्रह किया और जांच के लिए अपने साथ ले गयी. गौरतलब है कि तीन अप्रैल 2026 को एसडीएम प्रभात कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने उक्त मैरेज हॉल में छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर देह व्यापार का खुलासा हुआ था. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक स्थिति में कुल 82 जोड़ों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी और प्रशासन की सख्ती चर्चा का विषय बन गयी थी. छापेमारी के दौरान तीन मंजिला इमारत के अलग-अलग कमरों से कई संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय के निर्देश पर साक्ष्यों के वैज्ञानिक परीक्षण का निर्णय लिया गया.इसी क्रम में एसडीएम ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया, जिसमें दावथ बीडीओ विकास कुमार को दंडाधिकारी बनाया गया.

जांच के बाद मैरेज हॉल को पुनः सील कर दिया गया

टीम में बीइओ हरिओम दूबे, बीसीएम सीताराम सिंह और दावथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा भी शामिल रहे. शनिवार को एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी कमरों का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां मौजूद संदिग्ध वस्तुओं को विधिवत सील कर अपने साथ पटना ले गयी. टीम ने साक्ष्य संकलन की पूरी प्रक्रिया दंडाधिकारी की निगरानी में पूरी की. जांच टीम में शामिल डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि एफएसएल जांच के बाद मैरेज हॉल को पुनः सील कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस पूरे प्रकरण ने न सिर्फ इलाके में अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की कार्रवाई को रेखांकित किया है, बल्कि यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में वैज्ञानिक जांच के माध्यम से साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की दिशा में प्रयास तेज किये जा रहे हैं..

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन