रोहतास: KGBV वार्डनों की समीक्षा बैठक में DPO ने दिए निर्देश, 100% नामांकन और डिजिटल शिक्षा पर जोर

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 9 : डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान की अध्यक्षता में आयोजित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डनों की समीक्षा बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं प्रतिभागी.  | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्शन 9 : डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान की अध्यक्षता में आयोजित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डनों की समीक्षा बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं प्रतिभागी. | Prabhat Khabar Network

सासाराम में केजीबीवी वार्डनों की समीक्षा बैठक आयोजित। छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और बेहतर आवासीय सुविधाएं देने पर दिया गया विशेष जोर।

विज्ञापन

Rohtas News : जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) रजनीश कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की वार्डनों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया.

100 प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

डीपीओ ने सभी वार्डनों को विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा छात्राओं की नियमित उपस्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बालिका तक शिक्षा का लाभ पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. साथ ही विद्यालयों में कंप्यूटर कक्षाओं का नियमित संचालन कर छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने पर भी बल दिया.

स्वास्थ्य, भोजन और स्वच्छता की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, प्रत्येक माह छात्राओं की स्वास्थ्य जांच, निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई. डीपीओ ने छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और समग्र विकास के लिए निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया.

विद्यालय संचालन को प्रभावी बनाने पर हुई चर्चा

बैठक में जिला जेंडर समन्वयक सुधीर मोहन, वर्ल्ड बीइंग संस्था, पटना की प्रतिनिधि निवेदिता एवं पप्पू सहित जिले के विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डन उपस्थित रहीं. इस दौरान विद्यालयों के संचालन को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर भी चर्चा की गई.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन