समाज सुधार में अहम भूमिका निभाती है पत्रकारिता : एसडीएम

Updated:
विज्ञापन
समाज सुधार में अहम भूमिका निभाती है पत्रकारिता : एसडीएम

समाज की विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ जिस प्रकार से खबरें प्रसारित की जाती है, वह काबिले तारीफ

विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गोष्ठी आयोजित प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला समाज की विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ जिस प्रकार से खबरें प्रसारित की जाती है, वह काबिले तारीफ है. आजादी से लेकर अब तक राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका अहम रही है. उक्त बातें एसडीएम निलेश कुमार ने रविवार को नील कोठी स्थित रोहतास जर्नलिस्ट एसोशिएसन के आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विचार गोष्ठी के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता करते समय निष्पक्ष, निडर होना जरूरी है. खबरों के प्रकाशन के समय तथ्यों के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों का बयान आवश्यक है. जिस प्रकार से आंचलिक पत्रकारिता में कई माध्यमों की संख्या बढ़ती जा रही है. उससे यह भी ध्यान रखना आवश्यक होगा. पत्रकारिता के मापदंडों का पालन हो. यूनियन अध्यक्ष रवि कुमार, सुरेंद्र तिवारी व कमलेश कुमार द्वारा प्रेस क्लब के भवन निर्माण के लिए भूमि की मांग किये जाने पर एसडीएम ने कहा कि इस दिशा में उनके तरफ से सार्थक प्रयास किया जायेगा. परिचर्चा में अन्य पत्रकारों ने भी अपनी बातों को रखते हुए आंचलिक पत्रकारिता में चुनौतियों पर अपनी अपनी बातें रखी. परिचर्चा में पत्रकार सुरेंद्र तिवारी, रवि कुमार, कमलेश कुमार, प्रो अनिल सिंह, अशोक कुमार सिंह, सत्यानंद, सोनू प्रताप, गोलू कुमार, शशिकांत ओझा, आयान खान, रोहित कुमार, शशांक केतन, संदीप कुमार, लव कुमार, गोलू कुमार आदि ने अपना विचार को रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन