ePaper

Sasaram News : जिले का लिंगानुपात कम, महिलाओं का नाम जोड़ने के लिए प्रमंडलीय आयुक्त ने दिया निर्देश

Updated at : 23 Sep 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
Sasaram News : जिले का लिंगानुपात कम, महिलाओं का नाम जोड़ने के लिए प्रमंडलीय आयुक्त ने दिया निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक सूची की तैयारी के क्रम प्रेक्षक सह पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार डीआरडीए सभागार में बैठक की.

विज्ञापन

सासाराम नगर. विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक सूची की तैयारी के क्रम प्रेक्षक सह पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार डीआरडीए सभागार में बैठक की. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे. इससे पहले आयुक्त ने 210 दिनारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 38, मध्य विद्यालय गुनसेज पूर्वी भाग कमरा नंबर-1, 39-मध्य विद्यालय गुनसेज पश्चिमी भाग, 85- उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरना कमरा नंबर-1, 86-उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरना कमरा नंबर-2 और 209 करगहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 294 प्राथमिक विद्यालय अमवलिया व 318 प्राथमिक विद्यालय कुसहीं मतदान केंद्रों के आश्वस्त न्यूनतम सुविधा व निर्वाचक सूची का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बात भी कि, जिन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों का नाम निर्वाचक सूची से हटाया गया है. वास्तव में उनकी मृत्यु हो गयी है, रिपीटेड या उनका स्थानांतरण हो गया है. सभी योग्य व्यक्तियों का नाम निर्वाचक सूची में शामिल हो गया है. कोई छूटा नहीं है. वह निर्वाचक सूची अद्यतीकरण किये गये कार्य से संतुष्ट हैं. हालांकि, प्रेक्षक ने डीआरडीए सभागार की बैठक में कहा कि जिले में लिंगानुपात कम है. इसलिए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कैंप लगा कर विशेष कर महिलाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ें. ताकि लिंगानुपात में अपेक्षित सुधार हो सके. इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा के 20 मतदान केंद्रों में जहां सर्वाधिक परिवर्तन हुआ है व सर्वाधिक विलोपन हुआ है. वहां पारदर्शिता व शुद्धता के लिए सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जांच करेंगे और क्रॉस वेरिफिकेशन करेंगे. आयुक्त ने चेनारी, काराकाट, डेहरी व दिनारा विधानसभा के रैंडमली सेलेक्टेड कुछ प्रपत्र- 6 व 8 की जांच की गयी, उनके द्वारा विशेषतः उन प्रपत्रों को देखा, जिन्हें अस्वीकृत किया गया है. इस संबंध में संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को अभिलेख तैयार करने के लिए निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन