नोखा नहर डग व जखिनी नहर पुल के पास दो और चेकपोस्ट लगाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
नोखा नहर डग व जखिनी नहर पुल के पास दो और चेकपोस्ट लगाने का निर्देश

अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी, बिना अनुमति वाहनों पर भी नजर.

विज्ञापन

एसपी ने नोखा में विभिन्न चेकपोस्टों का किया निरीक्षण सीमाएं की जा रही सील, वाहन चेकिंग में नहीं होगी कोई ढिलाई. फोटो-13- जखनी पुल के पास निरीक्षण करते एसपी रोशन कुमार प्रतिनिधि, नोखा रोहतास एसपी रौशन कुमार ने निष्पक्ष व भयमुक्त विधानसभा चुनाव को लेकर नोखा क्षेत्र में विभिन्न चेकपोस्टों का निरीक्षण किया. उन्होंने नोखा थाना क्षेत्र के बरांव मोड़ और नासरीगंज मोड़ स्थित चेकपोस्टों पर जाकर व्यवस्था की समीक्षा की. साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को सघन जांच अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिये. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने जखिनी नहर पुल और नहर डग के पास दो अतिरिक्त चेकपोस्टों की आवश्यकता महसूस की तथा स्थानीय पदाधिकारियों को इन स्थानों पर नये चेकपोस्ट स्थापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारी चल रही हैं. शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व अपराधमुक्त माहौल में मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से सीमाओं को सील कर सघन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को सासाराम एसडीपीओ डॉ कुमार वैभव के नेतृत्व में बरांव मोड़ व नासरीगंज मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान में अंचलाधिकारी नोखा मधुसूदन कुमार चौरसिया, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, पीएसआइ विकास कुमार समेत पुलिस बल शामिल रहे. पदाधिकारियों ने वाहनों की डिक्कियां खुलवाकर कागजात व ले जाए जा रहे सामानों की बारीकी से जांच की. एसडीपीओ डॉ वैभव ने बताया कि सीमाओं को पूरी तरह सील किया जा रहा है. चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाने और अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए लगातार जांच और कार्रवाई जारी है. उन्होंने कहा कि बिना परमिशन चुनाव प्रचार में शामिल वाहनों पर भी पुलिस-प्रशासन की कड़ी नजर रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन