Sasaram News : हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता में सालोनी, कृश, स्नेहा ने मारी बाजी

Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 15 Sep 2025 9:38 PM

विज्ञापन

स्थानीय जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को भाषण, वाद विवाद, स्वरचित कविता प्रतियोगिता आयोजित हुई.

विज्ञापन

डेहरी नगर. स्थानीय जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को भाषण, वाद विवाद, स्वरचित कविता प्रतियोगिता आयोजित हुई. इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. इसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सलोनी सिंह, द्वितीय पुरस्कार साक्षी गुप्ता, तृतीय पुरस्कार रजनी कुमारी, वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कृश राज, द्वितीय पुरस्कार सलोनी सिंह, तृतीय पुरस्कार सलोनी कुमारी, स्वरचित कविता प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार स्नेहा कुमारी, द्वितीय पुरस्कार मानसी पांडे, तृतीय पुरस्कार संजीव कुमार ने बाजी मारी. विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्राचार्य प्रो डॉ शालेंद्र कुमार ओझा की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया. मंच संचालन मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष प्रो कन्हैया सिंह ने किया व धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो नीलम पाल ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रो डॉ रमेश चंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमार बिंदु व प्रो अरुण पांडेय उपस्थित थे. सबने अपने अपने विचार रखा. प्राचार्य ने कहा कि हिंदी को राष्ट्रभाषा की दर्जा मिलनी चाहिए. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप जला कर किया गया. अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. मौके पर प्रो कमलनयन सिंह, बर्सर फरीद आलम, सचिदानंद कुमार, प्रो राजेंद्र राम मुख्य लेखापाल राधारमण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, प्रो मधु सिंह, प्रो सविता कुमारी, प्रो रश्मि सिंह, प्रो आनंद कुमार, प्रो दिवाकर पाठक, प्रो संत लाल, प्रो निरंजन ठाकुर, प्रो नैयर इकबाल, प्रो शमी कुमारी, प्रो अजय कुमार, प्रो राहुल कुमार, प्रो गोपाल शंकर, प्रो धर्मेंद्र कुमार, डॉ मनोज मिश्रा, प्रो उमेश कुमार, प्रो मुकेश संजय, पंकज कुमार, सारिक अली, पूजा कुमारी, सविता कुमारी, प्रो शिवनाथ प्रजापत, संजीव तिवारी, विकास कुमार, सुधीर कुमार, जितेंद्र, अभिषेक कुमार राहुल, दिनेश कुमार, अमर सिंह, अचूतानंद तिवारी, ऋषि कुमार, अशोक कुमार, दीपक कुमार, प्रेमनारायण राय, चुनमुन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन