कुसुम्हारा स्कूल में 30 हरे पेड़ों की अवैध कटाई, मुखिया पति व एचएम पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 28 Mar 2026 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
कुसुम्हारा स्कूल में 30 हरे पेड़ों की अवैध कटाई, मुखिया पति व एचएम पर प्राथमिकी दर्ज

??????????????

SASARAM NEWS.सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कुसुम्हारा उच्च विद्यालय परिसर में बिना अनुमति 30 से अधिक हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का बड़ा मामला सामने आया है.

विज्ञापन

वन विभाग ने ट्रैक्टर पर लदी लकड़ी जब्त की, चालक मौके से फरार

एसडीएम प्रभात कुमार के निर्देश पर बीडीओ ने दर्ज कराया मामला

सूर्यपुरा/बिक्रमगंज

.सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कुसुम्हारा उच्च विद्यालय परिसर में बिना अनुमति 30 से अधिक हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का बड़ा मामला सामने आया है. प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए कुसुम्हारा पंचायत के मुखिया पति राकेश कुमार और स्कूल की प्रधानाध्यापिका (एचएम) नम्रता कुमारी के विरुद्ध सूर्यपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) प्रभात कुमार के विद्यालय परिसर के निरीक्षण और उनके निर्देश पर की गयी है. बिक्रमगंज बीडीओ सुनील कुमार गौतम के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. सूर्यपुरा की प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा ने बताया कि हरे पेड़ों की अवैध कटाई के आरोप में दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

इधर, वन विभाग की टीम भी इस मामले में पूरी तरह सक्रिय हो गयी है. वन क्षेत्र पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि बिक्रमगंज-नटवार रोड पर संदेह के आधार पर लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर को रोका गया. पूछताछ के दौरान चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और नोनहर मोड़ के पास ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. जांच में पुष्टि हुई कि ट्रैक्टर पर लदी लकड़ी कुसुम्हारा स्कूल परिसर से काटे गए पेड़ों की ही है. वन विभाग ने लकड़ी जब्त कर भलूनी धाम स्थित डिपो में जमा करा दी है.

पर्यावरण कानून के उल्लंघन पर सख्त रुख

स्कूल परिसर की जांच में 30 से अधिक पेड़ों के कटे हुए अवशेष बरामद हुए हैं. इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों का कहना है कि सरकारी परिसर में बिना अनुमति पेड़ काटना पर्यावरण संरक्षण कानून का गंभीर उल्लंघन है. दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है और स्थानीय लोग भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन