हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का सासाराम में होगा ठहराव, बिहार-यूपी और झारखंड के लोगों को होगा फायदा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Jan 2026 6:39 PM
सांकेतिक फोटो
Amrit Bharat Express: हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस अब सासाराम स्टेशन पर भी रुकेगी. रेलवे के इस फैसले से लाखों लोगों को फायदा होगा. आइये जानते हैं यह ट्रेन कहां-कहां रुकती है.
Amrit Bharat Express: 20 डब्बे वाली हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13065/13066) का ठहराव अब सासाराम स्टेशन पर होगा. रेलवे के इस डिसीजन से यात्रियों में खुशी का माहौल है. रेलवे द्वारा ठहराव की स्वीकृति दिये जाने से सासाराम समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.
कहां-कहां होगा ठहराव
इस निर्णय के लिए पुलिस पब्लिक हेल्पलाइन संस्था ने रेलवे बोर्ड व रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है. हावड़ा से चलकर यह अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस बंडेल, वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुलतानपुर, महाराज विजली पासी (निहालगढ़), लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार तक चलती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सासाराम स्टेशन का बढ़ेगा महत्त्व
इस फैसले से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा. संस्था के सदस्यों ने कहा कि यह निर्णय आम यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया गया सराहनीय कदम है. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और सासाराम स्टेशन का महत्व भी बढ़ेगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में ऑरेंज और 15 जिलों में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी
बिहार में 21 जनवरी तक चलेगा एग्री स्टैक महाअभियान, लाखों किसानों के लिए खुशखबरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










