रोहतास: बिक्रमगंज की तीन पंचायतों में सहयोग शिविर, 64 आवेदन मिले, कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

नोनहर पंचायत सरकार भवन पर लगे शिविर में जुटे जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बिक्रमगंज प्रखंड की तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. बिजली, पेंशन, राशन कार्ड व दाखिल-खारिज से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया.

विज्ञापन

Rohtas News : आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को बिक्रमगंज प्रखंड की घुसियां खुर्द, नोनहर और घुसियां कला पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. तीनों पंचायतों में कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.

विज्ञापन

घुसियां कला में सबसे अधिक आवेदन

शिविर में घुसियां कला पंचायत से सर्वाधिक 30 आवेदन, नोनहर पंचायत से 28 आवेदन तथा घुसियां खुर्द पंचायत से मात्र छह आवेदन प्राप्त हुए. अधिकारियों के अनुसार घुसियां खुर्द में कम आवेदन मिलना वहां अपेक्षाकृत कम जनसमस्याओं का संकेत माना जा रहा है.

बिजली और दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों की रही अधिकता

शिविर में बिजली, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, दाखिल-खारिज समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन संबंधित विभागों को सौंपे. नोनहर पंचायत में प्राप्त 28 आवेदनों में 12 बिजली विभाग, आठ दाखिल-खारिज तथा चार-चार आवेदन पेंशन और राशन कार्ड से संबंधित थे.

30 दिन पहले शुरू होती है आवेदन लेने की प्रक्रिया

शिविर का निरीक्षण डीसीएलआर संतोष कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार ने किया. नोडल पदाधिकारी रितेश कुमार ने बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की शिकायतों का एक ही स्थान पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है. इसके लिए शिविर से 30 दिन पहले ही आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है और संबंधित विभागों के समन्वय से उनका शीघ्र निष्पादन कराया जाता है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन