रोहतास: नोखा की चार पंचायतों में जनकल्याण शिविर, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई आवेदनों का हुआ निपटारा

फोटो कैप्शन:जनकल्याण शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते नगर विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली, अंचल अधिकारी पुष्पा कुमारी एवं अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network
नोखा प्रखंड की चार पंचायतों में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान मौके पर ही मिला।
आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को नोखा प्रखंड की कुरी, सोतवा, छतौना एवं नोनसारी पंचायतों में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन नगर विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली, अंचल अधिकारी पुष्पा कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमारी, झारखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार श्रीवास्तव तथा मुखिया दीना नाथ राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
विभिन्न विभागों ने सुनीं लोगों की समस्याएं
शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, मनरेगा और पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान जाति, आय, निवास, पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए. कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन भी किया गया.
पंचायत स्तर पर मिल रही सरकारी सेवाएं
प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने से बचाना है. जनकल्याण शिविर के माध्यम से आवश्यक सेवाएं पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










