सासाराम में 22 जुलाई सुबह दो घंटे बिजली रहेगी बंद, जानिए किन इलाकों में रहेगा असर

Updated:
विज्ञापन
सासाराम से जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट

सासाराम में 22 जुलाई को सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पेड़ों की छंटाई के कारण विद्युत विभाग ने शटडाउन की घोषणा की है।

विज्ञापन

Rohtas News : विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित, निर्बाध और विश्वसनीय बनाए रखने के उद्देश्य से 33 केवी तकिया (सासाराम) फीडर से संचालित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति 22 जुलाई (बुधवार) को सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक अस्थायी रूप से बाधित रहेगी.

रेलवे लाइन के पास होगी पेड़ों की छंटाई

सहायक विद्युत अभियंता (शहरी) रंजन कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन के समीप विद्युत लाइन के पास उगे पेड़ों की आवश्यक छंटाई (ट्री ट्रिमिंग) की जाएगी. सुरक्षा कारणों से यह कार्य जरूरी है, क्योंकि पेड़ों की शाखाएं बिजली लाइन के बेहद करीब पहुंच गई हैं.

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

विभाग ने बताया कि कार्य के दौरान किसी भी दुर्घटना और संभावित विद्युत बाधा से बचने के लिए निर्धारित समय तक फीडर का शटडाउन लिया जाएगा. विभाग का प्रयास रहेगा कि कार्य तय समय के भीतर पूरा कर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाए. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक बिजली संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें और निर्धारित अवधि में विभाग का सहयोग करें.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन