सासाराम मंडलकारा में 58 बंदियों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
सासाराम मंडलकारा में 58 बंदियों की हुई स्वास्थ्य जांच

सासाराम मंडलकारा में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का विशेष कैंप आयोजित हुआ

विज्ञापन

फोटो-10- मंडलकारा में स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करते जेल अधीक्षक व अन्य

सासाराम ग्रामीण.

सासाराम मंडलकारा में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का विशेष कैंप आयोजित हुआ. इसका नेतृत्व जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने की. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के विभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बंदियों की जांच की. टीम में जेल चिकित्सक बिपीन कुमार सिन्हा, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार सिंह, सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार, विशेष चिकित्सक डॉ राकेश कुमार, नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ विप्लव कुमार सिंह, सुरक्षा क्लीनिक परामर्शी राजेंद्र प्रसाद सिंह, एड्स परामर्शी धरमदेव सिंह, परामर्शी प्रिया कुमारी सहित कई विशेषज्ञों ने बंदियों कि जांच व परामर्श व उपचार में विशेष सहयोग देकर सभी बंदियों को लाभान्वित किया. उन्होंने बताया कि इस जांच शिविर में कुल 58 बंदियों की जांच की गयी. इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित जेल प्रशासन के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मचारियों ने विशेष सहयोग देकर शिविर को सफल बनाया.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन