श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का मना शहीदी गुरु पर्व, सजा कीर्तन दरबार

Updated:
विज्ञापन
श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का मना शहीदी गुरु पर्व, सजा कीर्तन दरबार

Sasaram news. शहर के गुरुद्वारा टकसाल संगत में शुक्रवार को श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी गुरु पर्व मनाया गया. इस अवसर पर कीर्तन दरबार सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये.

विज्ञापन

शहर के श्री गुरुद्वारा टकसाल संगत में आयोजित हुआ कार्यक्रम फोटो-1- गुरुद्वारा टकसाल संगत में भजन कीर्तन गाते रागी जत्था. प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण शहर के गुरुद्वारा टकसाल संगत में शुक्रवार को श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी गुरु पर्व मनाया गया. इस अवसर पर कीर्तन दरबार सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. सुबह में श्री सुखमनी साहिब जी पाठ संगत द्वारा हुआ. उसके बाद प्रसाद व शरबत का वितरण किया गया. अपने संबोधन में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार मानिक सिंह ने कहा कि श्री गुरु अर्जुन दास जी धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले सिख पंथ के पांचवें धर्मगुरु थे. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानवता एवं धार्मिक कार्यों को समर्पित किया. संस्कृति की रक्षा के लिए उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. मौके पर हजूरी रागी जत्था में सरदार संचित सिंह, सरदार कस्तूरी सिंह, चरणजीत सिंह, सरदार विरेन्द्र सिंह, सत्यजीत सिंह, सरदार सूचित सिंह, राजेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, मनमोहन सिंह, प्रदीप सिंह, हरदीप सिंह, बलबीर सिंह,चंदन सिंह, प्रताप सिंह, आलोक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजू लाल सिंह, दर्शन सिंह, पप्पू सिंह, हरदीप सिंह, मुन्ना सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन