नौ बोतल शराब के साथ पांच धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नौ बोतल शराब के साथ पांच धंधेबाज गिरफ्तार

सासाराम नगर थाने की पुलिस ने रात्रि गश्ती द्वारा वाहन चेकिंग अभियान में नौ बोतल शराब के साथ व शराब के नशे में पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सासाराम ग्रामीण. सासाराम नगर थाने की पुलिस ने रात्रि गश्ती द्वारा वाहन चेकिंग अभियान में नौ बोतल शराब के साथ व शराब के नशे में पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. धंधेबाज शहर के चंद्रवंशी नगर निवासी सरोज सिंह के पुत्र करण कुमार, शहर के फजलगंज निवासी रामजी सिंह के पुत्र विकास कुमार, भगवान सिंह के पुत्र सत्यम कुमार, छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के छावनी थाना मुहल्ला कैंप-1 सुभाष नगर निवासी राम सिंह के पुत्र जगदार सिंह व दुर्ग जिले के वैशाली थाना के मुहल्ला कैंप-1 अर्जुन नगर भिलाई निवासी ब्रम्हदेव सिंह के पुत्र राजेश सिंह बताया जा रहा है. इसके साथ एक बाइक भी जब्त हुई है. इसकी जानकारी नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने दी. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल गेट के समीप रात्रि वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान एक बाइक से तीन लोग शराब के नशे में थे. उसके साथ दो बोतल शराब लिये हुए थे. उसके बाद दो लोग आगे से शराब की बोतल लेकर खड़े थे. बाइक को जब्त कर लिया गया. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन