बिजली चोरी के आरोप में 14 लोगों पर 412687 रुपये जुर्माना सहित प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोप में 14 लोगों पर 412687 रुपये जुर्माना सहित प्राथमिकी दर्ज

SASARAM NEWS.धनाव खालसा में पावर सबस्टेशन में पदस्थापित सहायक विद्युत अभियंता राजू कुमार के नेतृत्व में बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

नासरीगंज

. धनाव खालसा में पावर सबस्टेशन में पदस्थापित सहायक विद्युत अभियंता राजू कुमार के नेतृत्व में बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार शर्मा ने 14 लोगों पर स्थानीय थाना में जुर्माना सहित प्राथमिकी दर्ज करायी. कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि धनाव खालसा गांव में 14 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. बाद में सभी के खिलाफ जुर्माना लगाते हुये थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. सभी 14 लोगों के पर कुल 4,12,687 रुपए जुर्माना लगाया गया है. कनीय अभियंता पंकज शर्मा ने बताया कि इस छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता एसटीएफ राजमुन्नी देवी, नंदजी पंडित, मोती लाला प्रसाद,रविंद्र कुमार सिंह,सोनू कुमार, चितरंजन कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन