450 लोगों ने 9.37 लाख रुपये किये एक्सचेंज

Updated:
विज्ञापन
450 लोगों ने 9.37 लाख रुपये किये एक्सचेंज

शहर के गांधी स्मारक परिसर में मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया, डेहरी शाखा की ओर से मुद्रा एवं सिक्का विनिमय मेला कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित किया गयाशहर के गांधी स्मारक परिसर में मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया, डेहरी शाखा की ओर से मुद्रा एवं सिक्का विनिमय मेला कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित किया गया

विज्ञापन

डेहरी में नोट व सिक्का विनिमय मेला आयोजित फोटो-1- मेले में एक्सचेंज कराने के लिए खड़े लोग. प्रतिनिधि, डेहरी नगर शहर के गांधी स्मारक परिसर में मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया, डेहरी शाखा की ओर से मुद्रा एवं सिक्का विनिमय मेला कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित किया गया. देर शाम तक चले इस मेले में आरबीआइ और शाखा के करेंसी चेस्ट अधिकारियों की देखरेख में गंदे व पुराने नोटों के बदले सिक्के व नवीन करेंसी दी गयी. इस आयोजन से स्थानीय दुकानदारों को काफी सहूलियत हुई. मेले में 5 व 20 के सिक्के तथा 10 व 20 के नोट लेने के लिए भीड़ उमड़ी. आरबीआइ के दिशा-निर्देशों पर आधारित इस मेले में प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार यादव व नौशाद आलम, करेंसी चेस्ट पदाधिकारी जयप्रकाश यादव, सुनील कुमार, शाखा प्रबंधक पीयूष राज व अन्य बैंककर्मी शामिल थे. जयप्रकाश यादव ने बताया कि कुल 450 लोगों ने 9,37,500 रुपये का विनिमय किया. इसमें 1,37,500 के 5 के सिक्के, 2 लाख के 20 के सिक्के, 4 लाख के 20 के नोट और 2 लाख के 10 के नोट शामिल रहे.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन