सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग में इलीट इलेवन की शानदार जीत

Updated:
विज्ञापन
सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग में इलीट इलेवन की शानदार जीत

SASARAM NEWS.एसपी जैन कॉलेज, सासाराम के मैदान में रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग के ए डिवीजन का चौथा मुकाबला रोहतास इलेवन और इलीट इलेवन के बीच खेला गया. एकतरफा मुकाबले में इलीट इलेवन ने रोहतास इलेवन को 8 विकेट से पराजित कर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की.

विज्ञापन

प्रथम की घातक गेंदबाजी, रोहतास इलेवन को आठ विकेट से हराया

सासाराम

ऑफिस

. एसपी जैन कॉलेज, सासाराम के मैदान में रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग के ए डिवीजन का चौथा मुकाबला रोहतास इलेवन और इलीट इलेवन के बीच खेला गया. एकतरफा मुकाबले में इलीट इलेवन ने रोहतास इलेवन को 8 विकेट से पराजित कर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की.टॉस जीतकर इलीट इलेवन ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहतास इलेवन की टीम निर्धारित 35 ओवर में मात्र 24.3 ओवर में 104 रन पर ऑलआउट हो गयी. मो गुलरेज खान ने 33 गेंदों पर 35 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि मनीष कुमार ने 18 गेंदों पर 15 रन बनाये. इलीट इलेवन की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही, जिसमें प्रथम ने 7 ओवर में 3 मेडन डालते हुए 12 रन पर 4 विकेट लिये. बाबुधन, शुभ और गौरव ने एक-एक विकेट लेकर रोहतास इलेवन की पारी को समाप्त किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए इलीट इलेवन ने मात्र 10.3 ओवर में दो विकेट खोकर 104 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. प्रिंस कुमार ने 34 गेंदों में नाबाद 52 रन, गौरव कुमार ने 15 गेंदों में नाबाद 32 रन और ऋतुराज ने छह गेंदों में 15 रन बनाकर जीत को आसान बनाया. रोहतास इलेवन की ओर से राजीव रंजन ने तीन ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया. शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्रथम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा, चयनकर्ता अर्जुन कुमार, संतोष कुमार, इमरान करीम, शिवम कुमार, संजू बाबा सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे. अंपायर की भूमिका मृत्युंजय कुमार और राकेश कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में आयुष कुमार ने सराहनीय योगदान दिया.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन