सासाराम के बाल सुधार गृह से 8 बच्चे फरार, रोहतास पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 25 Dec 2024 6:57 PM

विज्ञापन

lसासाराम बाल सुधार गृह

Bihar News: बिहार के सासाराम स्थित बाल सुधार गृह से मंगलवार की देर रात 8 विधि विरुद्ध फरार बालक को पुलिस की तत्परता से बरामद किया गया.

विज्ञापन

Sasaram News: बिहार के सासाराम से बड़ी खबर आ रही है, जहां पर आठ विधि विरुद्ध बालक बाल सुधार गृह की चहारदीवारी कूद कर फरार हो गए. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई. घटना की सूचना पर पहुंची आसपास के कई थानों की पुलिस ने आनन-फानन में आसपास के इलाकों की नाकेबंदी कर बच्चों की खोजबीन के लिए छापेमारी शुरू कर दी. हालांकि रोहतास पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी फरार बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है. इसके बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली.

रात में गिनती के दौरान कम मिले बाल अपराधी

एसपी ने बताया कि रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाढ़ी गांव में स्थित बाल सुधार गृह में दुष्कर्म, हत्या, चोरी जैसे संगीन मामलों के बालकों को रखा गया है. जिसमें से ज्यादातर रोहतास जिले के ही रहने वाले हैं. मंगलवार रात को जब बच्चों की गिनती होने लगी तो 8 बालक गायब मिले. जिसके बाद बाल सुधार गृह के अधीक्षक द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद आसपास के थानों की पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. देर रात तक छापामारी के बाद सभी फरार बालकों को दरिगांव थाना क्षेत्र के सिकरिया और मलांव गांव के पास से बरामद किया गया.

बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

बाल अपराधी कैसे हुए फरार

बाल सुधार गृह में मौजूद आठ बाल अपराधियों ने योजना बनाकर फरार होने की साजिश रची. इसके बाद बच्चों ने सबसे पहले बाथरूम के दरवाजे को तोड़ा. फिर खिड़की के ग्रिल में मजबूत और लंबा कपड़ा बांधकर सभी बाहर निकल गए. घटना के बाद से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. घटना के पीछे सुधार गृह की सुरक्षा में हुई चूक की जांच की जा रही है. -डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Also Read: Bihar Crime: गया के फुलसाथर में युवक की गला दबाकर हत्या, एक महिला को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन