ठंड को लेकर आठवीं तक के स्कूलों में शैक्षणिक कार्य सात तक बंद

Updated:
विज्ञापन
ठंड को लेकर आठवीं तक के स्कूलों में शैक्षणिक कार्य सात तक बंद

जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट को देखते हुए रोहतास जिला प्रशासन सतर्क

विज्ञापन

सासाराम ऑफिस़

जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट को देखते हुए रोहतास जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. इसके तहत जिले के सभी सरकारी और निजी प्रारंभिक स्कूलों, प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व कोचिंग संस्थानों में वर्ग आठ तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर सात जनवरी तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस अवधि में कक्षाएं संचालित नहीं होंगी. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि जहां कक्षा आठवीं तक शैक्षणिक कार्य पर रोक लगायी गयी है. वहीं, वर्ग नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं निर्धारित नये समय के अनुसार सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक संचालित की जायेंगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षा से संबंधित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रखी गयी हैं, ताकि परीक्षार्थियों की तैयारी प्रभावित न हो. यह आदेश पांच जनवरी 2026 से लागू होकर सात जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी प्राचार्यों, प्रधानाध्यापकों, स्कूल व कोचिंग संस्थान संचालकों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन की ओर से अभिभावकों से भी अपील की गयी है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन