किशोरियों के उत्थान व स्किल डेवलपमेंट पर की गयी चर्चा

Updated:
विज्ञापन
किशोरियों के उत्थान व स्किल डेवलपमेंट पर की गयी चर्चा

Sasaram news. स्थानीय प्रखंड के तिलौथू पूर्वी पंचायत सरकार भवन पर मुखिया पुनीता द्विवेदी के नेतृत्व में किशोरियों की बैठक की गयी. इसमें किशोरियों के उत्थान व स्किल डेवलपमेंट को लेकर चर्चा हुई.

विज्ञापन

फोटो -5- महिला स्किल को लेकर किशोरियों के साथ बैठक करतीं मुखिया. तिलौथू. स्थानीय प्रखंड के तिलौथू पूर्वी पंचायत सरकार भवन पर मुखिया पुनीता द्विवेदी के नेतृत्व में किशोरियों की बैठक की गयी. यह बैठक किशोरियों के उत्थान व स्किल डेवलपमेंट को लेकर हुई. मुखिया ने 20 किशोरियों को मुख्यमंत्री सहायता भत्ता के बारे में बताया और किशोरियों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भी जमा किया. वहीं, मुखिया ने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोहतास जिले के नोखा प्रखंड कार्यालय में स्किल सेंटर खोला गया है. इससे संपर्क साधा गया है और अपने पंचायत में भी पंचायत सरकार भवन पर इस केंद्र के माध्यम से किशोरियों को स्किल डेवलपमेंट की जानकारी दी जायेगी, ऐसा पूरा प्रयास जारी है. इस स्किल सेंटर के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों से संबंधित संपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन